Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गंगासागर मेला के लिए एनडीआरएफ ने तैनात की पांच टीमें

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन के अनुरोध पर की गई है तैनाती

10 Jan 2025

गंगासागर मेला के लिए एनडीआरएफ ने तैनात की पांच टीमें

कोलकाता। गंगासागर मेला 2025 के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बंगाल में कार्यरत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरफ) की दूसरी वाहिनी ने अपनी पांच विशेष खोज और बचाव टीमों को तैनात किया है। एनडीआरएफ की दूसरी वाहिनी मुख्यालय द्वारा गुरुवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि इन टीमों में प्रशिक्षित पुरुष और महिला बचावकर्मी, विशेष केनिन (डाग-के9) दस्ते, मेडिकल और कम्युनिकेशन स्टाफ शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह तैनाती राज्य प्रशासन के अनुरोध पर की गई है। गंगासागर मेला 10 से 18 जनवरी तक आयोजित होना है। अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें मेला क्षेत्र व उससे संलग्न रास्ते में पांच प्रमुख स्थानों मेला ग्राउंड, लाट-8, कचूबेरिया, नामखाना और बैनुबन में रणनीतिक रूप से तैनात की गई हैं। इन स्थानों पर तैनाती का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देना और लाखों तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
टीमें जल आधारित खोज और बचाव, संरचनात्मक ढांचे के ढहने की घटनाओं और संभावित आपात स्थितियों जैसी चुनौतियों को संभालने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं। इस तैनाती में विशेष केनिन (के9) दस्ते को भी शामिल किया गया है, जो खोज और बचाव अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही महिला बचावकर्मियों और मेडिकल फस्र्ट रिस्पान्डर्स की उपस्थिति टीमों की कार्यक्षमता को और अधिक सशक्त बनाती है। दूसरी वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडरों ने टीमों की तैयारियों और उत्साह पर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें पूरी तरह प्रशिक्षित, प्रेरित और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हम प्रशासन के साथ मिलकर काम करने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गंगासागर मेला के लिए एनडीआरएफ ने तैनात की पांच टीमें
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन के अनुरोध पर की गई है तैनाती





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News